मुंबई, 16 जनवरी | बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बुधवार दोपहर 2:30 बजे मुंबई के खार स्थित उनके घर पर चाकू से हमला किया गया। सैफ की गर्दन, पीठ, हाथ और सिर पर चाकू के घाव हैं। सैफ को दोपहर 3.30 बजे लीलावती अस्पताल लाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई।
लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी का कहना है कि सैफ को छह बार चाकू मारा गया। इनमें से 2 घाव गहरे हैं। रीढ़ की हड्डी के पास घाव है।
सैफ की टीम की ओर से आधिकारिक बयान: बताया गया है कि सैफ अली खान के घर पर चोरी की कोशिश की गई है। इस समय डॉ. लीना एवं डाॅ. नितिन डांगे लीलावती अस्पताल में सैफ का इलाज कर रहे हैं। हमले में सैफ के घर का एक कर्मचारी भी घायल हो गया। हम मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध करते हैं कि वे ऐसी स्थिति में हमारा समर्थन करें। यह पुलिस का मामला है।



