Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

बड़ी खबर! पटियाला जेल में रची गई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश, विदेश से आई थी फंडिंग; खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी

Spread the News

चंडीगढ़, 15 अक्टूबर | महाराष्ट्र के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश पटियाला जेल में रची गई थी। लॉरेंस के गुर्गे ने जेल में जालंधर के आरोपी जीशान अख्तर को यह सुपारी दी थी। जीशान की जेल से विदेश में दूसरे गैंग के सरगना से भी बातचीत हुई थी। सुपारी लेने के बाद जीशान ने विदेश में बैठे गुर्गे को पूरी प्लानिंग बताई थी।

पंजाब पुलिस को खुफिया सूत्रों से इनपुट मिला है, जिसके बाद पंजाब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के मुताबिक, डीजीपी गौरव यादव ने जेल प्रबंधन और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) को मामले की जांच करने को कहा है। एडीजीपी जेल अरुण पाल सिंह ने सोमवार को इस संबंध में पटियाला जेल प्रशासन से बात की। पटियाला जेल की जिस बैरक में जीशान बंद था, वहां के कैदियों से भी पूछताछ शुरू कर दी गई है। पटियाला जेल में बंद लॉरेंस के गुर्गे भी पुलिस के रडार पर आ गए हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जीशान को लॉरेंस के गुर्गे ने मुख्य हैंडलर बनाया था। इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए उसे जालंधर में ही फंड मुहैया कराया गया था। जेल से बाहर आते ही वह मुंबई के लिए रवाना हो गए। बता दें कि आरोपी जीशान अख्तर जालंधर के नकोदर के शकर गांव का रहने वाला है।

बाबा सिद्दीकी की हत्या को अनुज थापन की मौत से भी जोड़कर देखा जा रहा है। गैंगस्टर लॉरेंस के गुर्गे ने सोशल मीडिया अकाउंट पर साफ किया है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या अनुज थापन की मौत का बदला है। बता दें कि अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग के मामले में पुलिस ने फाजिल्का से अनुज थापन और सोनू कुमार को गिरफ्तार किया था। इन दोनों ने शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को 14 अप्रैल को सलमान के घर पर गोली चलाने के लिए हथियार मुहैया कराए थे। मुंबई पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी मामले के आरोपी अनुज थापन ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली।

गैंगस्टर लॉरेंस युवाओं को कॉन्ट्रैक्ट किलर बना रहा है
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी की हत्या के बाद हरियाणा एक बार फिर सुर्खियों में है। हत्याकांड में पकड़ा गया शूटर गुरमेल कैथल जिले के गांव नरड़ का रहने वाला है। यह देश का पहला हाईप्रोफाइल मर्डर नहीं है, जिसमें हरियाणा के शूटरों का नाम सामने आया है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग का हिस्सा बनकर प्रदेश के युवा अपराध के दलदल में फंसते जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments