लुधियाना, 2 दिसंबर | यहां से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बी कॉम के एक छात्र ने पेपर के स्ट्रेस के कारण शुक्रवार दोपहर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान करनवीर (21) निवासी पुरानी माधोपुरी के रूप में हुई है।
सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया है। अधिक जानकारी देते हुए मृतक के पिता ने बताया की वह सुबह 11 बजे छत पर अपने कमरे में चला गया। दोपहर को जब उसकी मां उसके कमरे में गई तो बेटे का शव लटकता देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि करनवीर बी कॉम का छात्र था। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है जिसके कारण खुदकुशी करने की असल वजह का अभी पता नहीं चला है, पर कहा जा रहा है कि इस घटना की वजह एग्जाम स्ट्रैस हो सकता है।



