Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

मुरादाबाद में निजी स्कूल की बड़ी लापरवाहीः LKG की बच्ची को स्कूल कैंपस में ही वैन ने रौंदा

Spread the News

उत्तर प्रदेश, 9 अक्तूबरः मुरादाबाद के एक प्राइवेट स्कूल में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां LKG में पढ़ने वाली 4 साल की एक बच्ची को स्कूल कैंपस में ही स्कूल वैन ने कुचल दिया और ड्राइवर वैन को भगा ले गया। बच्ची को बेहद नाजुक हालत में मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

ये हादसा मुरादाबाद जिले में कुंदरकी स्थित अल बरूर एकैडमी का है। कुंदरकी में जनसेवा केंद्र चलाने वाले मोहम्मद अजीम ने बताया कि उनकी 4 साल की बेटी आयजा अली अल बरूर एकेडमी में एलकेजी में पढ़ती है।

Svg%3E

शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे उन्होंने बच्ची को स्कूल में ड्रॉप किया था। वो बच्ची को छोड़कर घर पहुंचे ही थे कि तभी उनकी बेटी के स्कूल में चोट लग जाने की सूचना उन्हें मिली। स्कूल ने बच्ची के ऊपर से वैन उतरने की बात को छुपाते हुए झूठ बोला कि बच्ची सीढ़ियों से गिर गई है और चोटिल हो गई है।

घटना शनिवार सुबह की है जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। इस फुटेज में दिख रहा है कि स्कूल वैन का ड्राइवर तेजी से वैन को टर्न करता है। सामने फील्ड में आ रही बच्ची को नजरअंदाज कर देता है। वैन बच्ची के ऊपर से गुजरती है और कुछ दूरी तक बच्ची को अपने साथ घसीटते हुए ले जाती है। लेकिन इसके बाद भी वैन चालक वैन को रोककर बच्ची को उठाने की कोशिश भी नहीं करता है और वैन को भगा ले जाता है। बच्ची वहीं फील्ड में तड़पती रहती है।

बच्ची के पिता मोहम्मद अजीम ने बताया कि वो जब स्कूल पहुंचे तो उनकी बच्ची के कान-नाक और हाथ से खून बह रहा था। 15 मिनट से वो इसी हालत में तड़प रही थी। लेकिन स्कूल ने बच्ची को उठाकर अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं समझी। उन्होंने बताया कि उनकी बच्ची को खून की उल्टियां होना शुरू हुई तो उन्हें शक हुआ कि उनकी बेटी को बेरहमी से पीटा गया है। जब उन्होंने सख्ती की तो रविवार देर शाम उन्हें स्कूल के सीसीटीवी फुटेज दिखाए गए। जिसमें स्कूल की वैन उनकी बेटी के ऊपर से गुजरती नजर आ रही है।

स्कूल मैनेजर तस्लीम अहमद ने कहा कि स्कूल वैन के ड्राइवर की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि हमने बच्ची को मुरादाबाद के निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया है। हम उसका इलाज भी करा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments