अबोहर, 9 अक्टूबर | अबोहर में आर्थिक तंगी के कारण व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक 2 लड़कों का पिता था, जो अपनी पत्नी के ऑपरेशन पर होने वाले खर्च से परेशान था जहां रात में उसकी मौत हो गई।
हाल ही में उनकी पत्नी का ऑपरेशन हुआ था, जिसमें हजारों रुपये का खर्च आया था, जिसे उन्होंने किसी से कर्ज लेकर पूरा किया। इसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान था। थाना बहाववाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अबोहर शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने उसके बेटे हरमन और जीजा गुरमेल के बयानों पर धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।



