चंडीगढ़, 16 फरवरी | MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की गारंटी के लिए कानून की मांग को लेकर आज किसान संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। यह बंद सुबह 6 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक रहेगा।
इस आंदोलन का असर रेल और बस सेवाओं पर भी पड़ा है। फिरोजपुर मंडल की 4 रेलगाड़ियां रद्द, 7 को शर्ट टर्मीनेट, 5 को री-शैड्यूल और 12 के रूट बदल कर चलाया गया है।
रद्द रेलगाड़ियां:
- फिरोजपुर कैंट-फाजिल्का
- लोहियांखास-फिल्लौर
- फिरोजपुर कैंट-जालंधर सिटी
- फिरोजपुर कैंट-बठिंडा
बस सेवाएं भी प्रभावित:
पंजाब रोडवेज (पीआरटीसी) और प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने भी भारत बंद का समर्थन किया है। इसके चलते आज पंजाब में बस सेवाएं भी लगभग बंद रहेंगी।
किसानों की मांग:
किसान संगठन केंद्र सरकार से MSP की गारंटी के लिए कानून बनाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि MSP की गारंटी से उन्हें अपनी फसलों का उचित मूल्य मिल सकेगा।
सरकार का रुख:
केंद्र सरकार ने MSP की गारंटी के लिए कानून बनाने से इनकार कर दिया है। सरकार का कहना है कि MSP पहले से ही लागू है और किसानों को अपनी फसलों का उचित मूल्य मिल रहा है।



