चंडीगढ़, 16 फरवरी | पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पंचकुला के सेक्टर-4 एमडीसी स्थित घर से 75 हजार रुपये कैश और ज्वेलरी की चोरी का मामला सामने आया है। युवराज की मां ने नौकर और नौकरानी पर चोरी का आरोप लगाया है। एमडीसी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-4 एमडीसी निवासी शबनम सिंह ने शिकायत में बताया कि उन्होंने घर की साफ-सफाई के लिए सकेतड़ी निवासी ललिता देवी और बिहार निवासी सलिंदर दास को खाना बनाने के काम पर लगाया था।
उन्होंने बताया कि, पिछले साल सितंबर 2023 में एमडीसी के मकान नंबर 18 में चोरी हुई थी। घर की अलमारी से सोने के गहने और 75 हजार रुपये चोरी करने का आरोप है. मौड़ थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



