Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर की इन सड़कों से गुजरने से पहले ध्यान से पढ़ लें खबर, कहीं फंस न जाएं

Spread the News

जालंधर, 16 अक्टूबर। महर्षि भगवान वाल्मिकी के प्रकाश उत्सव को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने नोटिस जारी किया है। इस ट्रैफिक रूट में पुलिस ने शहर के 22 प्वाइंट से रूट डायवर्ट किया है।

इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस ने एक हेल्पलाइन नंबर 0181-2227296 भी जारी किया है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, यात्रा अली मोहल्ला से शुरू होकर भगवान वाल्मिकी चौक, लव कुश चौक (मिलाप चौक), शहीद भगत सिंह चौक, पंजपीर चौक, खिंगरा गेट, अड्डा होशियारपुर चौक, अड्डा टांडा, माई हीरा गेट, भगवान वाल्मिकी गेट पटेल चौक, सब्जी मेन, बस्ती अड्डा, अली मोहल्ला स्थित भगवान वाल्मिकी जी के प्राचीन मंदिर में संपन्न होगी।

इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है, जिसके चलते कमिश्नरेट पुलिस ने नकोदर चौक, स्काईलार्क चौक, श्री राम चौक, नामदेव चौक, शास्त्री मार्केट चौक, मोर प्रताप बाग, शहीद भगत, भगत सिंह चौक पर तैनात किया है।

यातायात प्रबंधन: अड्डा होशियारपुर चौक, टांडा चौक, टांडा रेलवे फाटक, टी प्वाइंट गोपाल नगर, पुरानी सब्जी मंडी चौक, जेल चौक, पटेल चौक, बस्ती अड्डा चौक, टी प्वाइंट शक्ति नगर, फुटबॉल चौक आदि के रूट बदल दिए गए हैं। वहीं सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक आम वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments