Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

सावधान! होटल बुकिंग के लिए न दें आधार कार्ड, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इस कार्ड का करें इस्तेमाल

Spread the News

नेशनल डेस्क, 16 अक्टूबर। आधार कार्ड आजकल हर जगह एक अहम दस्तावेज बन गया है। चाहे बैंक खाता खोलना हो या किसी होटल में चेक-इन करना हो, आधार कार्ड की मांग हर जगह है। खासकर जब आप OYO होटल या किसी अन्य होटल में कमरा बुक करते हैं तो आपसे अक्सर मूल आधार कार्ड मांगा जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपके लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है। बिना सोचे-समझे किसी होटल में अपना मूल आधार कार्ड देना भी आपके बैंक खाते को खतरे में डाल सकता है।

जब भी आप किसी होटल में चेक-इन करें तो आपको अपना मूल आधार कार्ड देने से बचना चाहिए। इससे आपकी निजी जानकारी लीक हो सकती है और वित्तीय धोखाधड़ी हो सकती है। इसकी जगह हमेशा Masked Aadhaar Card का इस्तेमाल करें। यदि आपने अभी तक इसके बारे में नहीं सुना है, तो चिंता न करें। हम आपको बताएंगे कि Masked Aadhaar Card क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।

Masked Aadhaar Card  क्या है? 
मास्क्ड आधार कार्ड आपके आधार का एक सुरक्षित और गोपनीयता-अनुकूल संस्करण है। यह आपके मूल आधार कार्ड का डुप्लिकेट है, जिसमें आपके आधार नंबर के पहले 8 अंक काले हैं। Masked Aadhaar Card में केवल आखिरी चार अंक ही दिखाई देते हैं, जिससे आपका आधार नंबर किसी को समझ नहीं आता। इस प्रकार यह आपके व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा करता है और धोखाधड़ी की संभावना को कम करता है।

धोखाधड़ी से बचने के लिए Masked Aadhaar Card का उपयोग करें
आधार कार्ड का दुरुपयोग आज के समय में एक गंभीर मुद्दा बन गया है। अगर आपका आधार गलत हाथों में पड़ गया तो इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है। Masked Aadhaar Card आपको ऐसी धोखाधड़ी से बचाता है। यह आपके व्यक्तिगत और वित्तीय डेटा को सुरक्षित रखता है और होटल बुकिंग या अन्य सामान्य कार्यों के लिए उपयोग करने के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments