Thursday, June 11, 2026
No menu items!
Google search engine

बटाला: मामा ने अपनी भांजी को बनाया हवस का शिकार

Spread the News

बटाला, 30 नवंबर | यहां से एक रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां मामा के द्वारा अपनी ही सगी भांजी का बलात्कार करने के आरोप लगे है। जिसके बाद आरोपी मामा पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

अधिक जानकारी देते हुए पीड़िता की मां ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करती है। और उसका पंचायती तलाक हुआ है जिसके कारण वह अपनी बेटी के साथ पिछले 11 साल से अधिक समय से मायके घर पर रह रही है। इसके अलावा घटना के बारे में जानकारी देते हुए उसने कहा कि 27 नवंबर को जब वे ड्यूटी से लौटी तो उसकी बेटी अपने मामा गुरदेव सिंह के साथ नए बने मकान में गई थी, लेकिन जब वह घर वापस आई तो काफी डरी हुई और सहमी थी। पूछने पर बच्ची ने बताया कि उसके मामा ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।

जिसके बाद पीड़ित लड़की की मां और भाई ने आरोपी मामा को पकड़ने के लिये शोर मचा दिया। इस बारे में पता चलते ही गुरदेव सिंह मोटरसाइकिल पर घर से भाग गया। उक्त मामले को लेकर थाना घणिया के बांगर की इंस्पेक्टर बीबी नरिंदर कौर ने कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी को अड्डा पारोवाल से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments