फरीदकोट 30 नवंबर। विदेशों में जहां नोैजवानों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है वहीं आज साइप्रस से बहुत दी दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पंजाब के फरीदकोट जिले से संबंधित एक नौजवान की विदेश में हार्ट अटैक से मौत हो गई। नौजवान अपनी पत्नी के साथ 10 दिन पहले साइप्रस गया था, जहां उसे दिल का दौरा पड़ने से यह दुखद घटना घटित हुई। मृतक नौजवान की पहचान गांव वांदर डोड निवासी लवजीत सिंह पुत्र अजैब सिंह के रूप में हुई है। इस घटना से गांव के लोग शोकाकुल हैं।



