अमृतसर, 21 अक्टूबर | बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री सचखंड श्री हरिमंदर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। धीरेंद्र शास्त्री पीली पगड़ी पहनकर गुरु के घर पहुंचे। उन्होंने हलवा प्रसाद का एक देग चढ़ाई और माथा टेकते हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के लिए एक सुंदर रुमाला साहिब अर्पित किया।
उन्होंने सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर उनके साथ गायक इंद्रजीत सिंह निक्कू भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि वह पठानकोट में 3 दिवसीय भागवत कथा और कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पंजाब आये हैं। इस दौरान सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका और लोगों के कल्याण के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की कृपा बनी रहनी चाहिए।