मलेरकोटला । मलेरकोटला में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब यहां जन्मे बैडमिंटन कोच श्री तौसीफ अहमद को पूरे जम्मू-कश्मीर राज्य का समन्वयक नियुक्त किया गया इस। बात की जानकारी देते हुए कोच साहिब के बहनोई मुकर्रम सैफी व आदिल सैफी ने बताया कि भारत सरकार की संस्था स्पोर्ट्स अथॉर्टी ऑफ इंडिया ने बैडमिंटन कोच तौसीफ अहमद को स्टेट कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। जहां वह खेलो इंडिया के तहत जम्मू और कश्मीर राज्य में होने वाले सभी खेलों में, राज्य में लगभग 100 खेलो इंडिया इकाइयों का समन्वय करेंगे, जिससे उनके समर्थकों, खिलाड़ियों और उनके तहत खेलने वाले बच्चों में खुशी का माहौल बना हुआ है।



