Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

बुरी खबर : रोजी-रोटी की तलाश में भटक रही महिला की ठंड के कारण हुई दर्दनाक मौत

Spread the News

फरीदकोट, 20 जनवरी। फरीदकोट में ठंड से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। महिला की पहचान फरीदकोट शहर से सटी जोतराम कॉलोनी निवासी सब्जीदेवी के रूप में हुई है। चश्मदीदों के मुताबिक जब महिला फरीदकोट बस स्टैंड पर पहुंची तो वह ठंड से कांप रही थी। इसी बीच उसे पीने के लिए चाय दी गई लेकिन वह बेंच पर ही कांपते हुए मर गयी।

पहले तो कई घंटों तक मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया। इस बीच उसकी फोटो के आधार पर पहचान शुरू की गयी तो पता चला कि उक्त महिला आर्थिक रूप से काफी कमजोर थी। वह रोजी-रोटी की तलाश में भटक रही थी। लेकिन अत्यधिक ठंड के कारण उनकी मृत्यु हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments