Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

ऑटो चालक और उसके सहयोगी ने 60 साल की महिला को अगवा कर किया गैंग रेप

Spread the News

चंडीगढ़। शहर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक ऑटो चालक और उसके सहयोगी ने मंदिर जा रही एक 60 वर्षीय महिला को अपने ऑटो में अगवा कर लिया और उनके साथ गैंग रैप किया। रेप के बाद दोनों ने उन्हें कैंबवाला के नजदीक जंगल में ले जाकर बुरी पीटा और मरा हुआ समझकर छोड़कर चले गए। पुलिस ने यह जानकारी बुधवार को दी, जब इसने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह खौफनाक घटना सोमवार को दोपहर में घटित हुई।

जानकारी के अनुसार महिला साकेत्री मंदिर की ओर पैदल जा रही थीं तभी कैंबवाला के पास एक ऑटो उनके पास आकर रुका जिसमें दो लोग सवार थे। ऑटो चालक ने महिला से कहा कि वे उन्हें उनके गंतव्य तक छोड़ देंगे। ऑटो चालक उन्हें यह समझाने में सफल रहा कि वे भी मंदिर की ओर जा रहे हैं। सेक्टर 3 पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक महिला बहुत इच्छुक न होने के बाद भी थ्री व्हीलर में बैठ गईं।

शिकायत के अनुसार ऑटो चालक किसी और धार्मिक स्थल पर ले गया और महिला से कहा कि आपका मंदिर आ गया। जब उन्होंने कहा कि ये वो जगह नहीं है जहां मुझे जाना था, तो वे महिला को नजदीक के जंगल में ले गए और उनका यौन उत्पीड़न किया। जब महिला ने विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उनकी पिटाई की और फिर बारी बारी से उनके साथ रेप किया। चोटों के कारण महिला बेहोश हो गई। दोनों आरोपी यह सोचकर भाग गए कि महिला मर गईं।

करीब 7-8 घंटों बाद महिला को होश आया तो वह किसी तरह देर रात तक अपने घर पहुंचीं। उन्होंने अपने साथ हुई घटना परिवार के सदस्यों को बताई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) वाहन उन्हें सेक्टर 16 स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल जांच में उनके साथ यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई। पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments