Monday, September 21, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना में ASI बलबीर सिंह के जबड़े में लगी गोली, गंभीर हालत में DMC में भर्ती

Spread the News

लुधियाना, 5 नवंबर | लुधियाना में संदिग्ध हालात में चली गोली से एक एएसआई के जबड़े में गोली लग गई। घायल पुलिसकर्मी को पड़ोसी युवकों ने डीएमसी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसके जबड़े का ऑपरेशन किया गया। अब उनकी हालत स्थिर है। घायल एएसआई की पहचान बलबीर सिंह निवासी बद्दोवाल विक्टोरिया कॉलोनी के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, एएसआई बलबीर जमालपुर थाने में तैनात हैं। रात की शिफ्ट पूरी कर वह घर पहुंचे। वे अपनी वर्दी उतारकर आराम कर रहे थे कि अचानक गोली चलने की आवाज आई। जब उसकी पत्नी ने देखा तो वह हैरान रह गई। कमरे में खून फैला हुआ था। बलबीर के जबड़े में गोली लगी थी।

बलबीर सिंह के बच्चे विदेश में पढ़ते हैं। उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। उसने तुरंत अपने पड़ोसी को फोन किया और घटना की जानकारी दी। इसके बाद बलबीर सिंह को तुरंत डीएमसी अस्पताल ले जाया गया।

फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी सर्जरी हुई है। बलबीर की हालत पहले से काफी बेहतर है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। गोली किन परिस्थितियों में चली, इसके बारे में फिलहाल किसी को कुछ नहीं पता। बलबीर सिंह के होश में आने के बाद ही कुछ कहा और जाना जा सकेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments