Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

सिविल एयर टर्मिनल के निर्माण के लिए चल रहे काम मे किसी भी तरह की कोताही नाकाबिल-ए-बर्दाश्तः भगवंत मान

Spread the News

चंडीगढ़।  हलवारा में सिविल एयर टर्मिनल के निर्माण के लिए चल रहे काम को तीन महीने के भीतर पूरा करने के पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सिविल एयर टर्मिनल के काम को जल्द पूरा करने के लिए 50 करोड़ रुपये पहले ही जारी कर चुकी है।  मान ने कहा कि राज्य के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए इस परियोजना को समय पर पूरा करना समय की मांग है।

मुख्यमंत्री ने खेद व्यक्त किया कि इस प्रतिष्ठित परियोजना का कार्य पिछले कुछ महीनों से लंबित था। भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार ने कार्यभार संभालने के बाद इस परियोजना के काम में तेजी लाई है. उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में किसी भी तरह की अनावश्यक देरी अनुचित है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को इन हवाईअड्डों तक पहुंच मार्गों के निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा।

साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अधिकारियों से कहा कि मार्च के अंत तक आदमपुर (जालंधर) हवाई अड्डे से घरेलू उड़ानें फिर से शुरू करना सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने आज यहां नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हवाईअड्डे से उड़ानें बंद होने के कारण क्षेत्र के लोगों, विशेषकर प्रवासी भारतीयों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने अधिकारियों से इस हवाईअड्डे से जल्द से जल्द उड़ानें बहाल करने को सुनिश्चित करने को कहा। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार लोगों की सुविधा के लिए मार्च के अंत तक उड़ानें फिर से शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध है । इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, प्रमुख सचिव नागरिक उड्डयन राहुल भंडारी, सचिव लोक निर्माण विभाग रजत अग्रवाल, निदेशक नागर विमानन सोनाली गिरी सहित अन्य भी उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments