Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

अंजू का पहला पति अरविंद छोटी-छोटी बातों पर करता था पिटाई- गंदी नजरों से बचाने के लिए मैने अंजू को पहनाया बुर्काःनसरुल्लाह

Spread the News

नई दिल्‍ली।  भारत की सीमा लांघते हुए अपने प्‍यार नसरुल्लाह के लिए पाकिस्‍तान पहुंची राजस्थान के अलवर की रहने वाली अंजू को लेकर इन दिनों दोनों देशों में खूब हो-हल्‍ला हो रहा है।  नसरुल्‍लाह का कहना है कि अंजू का पहला पति अरविंद छोटी-छोटी बातों पर उसकी पिटाई करता था अंजू के घर वाले भी उसका साथ नहीं देते थे। जिसके चलते उसने यह कदम उठाना पड़ा। नसरुल्‍लाह ने साथ ही यह भी कहा कि वो अंजू के भारत में मौजूद बच्‍चों को भी अपनाने को तैयार है।

बीते दिनों अंजू का बुर्के वाले वीडियो काफी वायरल हुआ था। इसपर नसरुल्‍लाह ने कहा, ‘अंजू को मैंने ही बुर्का पहनने के लिए बोला था, ताकि लोग उसे सही नजर से देखें और तमीज से पेश आएं।’ उन्‍होंने कहा कि अंजू और मैं 3 साल से दोस्त हैं। हम बैस्ट फ्रैंड हैं। वो मुझसे सारी बाते बताती थी। उसकी और उसके पति की बिल्कुल नहीं बनती थी। 3 साल पहले उसने अरविंद से तालक के लिए पेपर डाले थे। अंजू का पति उसके साथ बहुत मार-पीट करता था। वो उसके साथ बिल्कुल भी खुश नहीं थी।

‘शादी का वीडियो फेक’
नसरुल्‍लाह ने आगे कहा, ‘अंजू के घर वाले अच्छे नहीं हैं। उन्‍होंने उसे घर से निकाल दिया था। पैसों की भी मदद नहीं करते थे।’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर नसरुल्‍लाह ने बताया कि शादी का वीडियो फेक है। पाकिस्‍तान मीडिया में दिखाए गए काजी भी फेक हैं। मेरी बेस्ट फ्रैंड है अंजू। हमने ये बात किसी को बताई नहीं थी लेकिन अब तो ये सबके सामने आ गई।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments