Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

Anju Love Story : हिंदुस्तानी अंजू बन गई फातिमा- निकाह को लेकर अफवाहों का बाज़ार हुआ गर्म

Spread the News

दिल्ली। एक तरफ जहां अवैध तरीके से पाकिस्तान से भारत पहुंची सीमा हैदर सुर्खियां बटोर रही है। वहीं, दूसरी तरफ प्रेमी से मिलने के लिए भारत से पाकिस्तान गई अंजू का मामला भी अब छाया हुआ है। पाकिस्तान से अंजू के धर्म परिवर्तन और शादी की खबरें आ रही हैं। पाकिस्तान में हिंदुस्तानी अंजू फातिमा बन गई है और नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है। भारत में अंजू को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात दरगाह आला हजरत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने अंजू के निकाह को जायज बताया है। उन्होंने कहा कि अंजू ने इस्लाम कबूल कर निकाह किया है। इस्लाम की नजर में यह जायज है। अंजू को इस्लाम की नजर से अब पहले पति से तलाक लेने की कोई जरूरत नहीं है।

बता दें कि फेसबुक पर पाकिस्तानी युवक नसरुल्ला से अंजू की दोस्ती हुई थी। इसके बाद अंजू ने वीजा के लिए अप्लाई किया और फिर वीजा मिलने के बाद वह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दीर पहुंच गई। हालांकि, अंजू ने पाकिस्तानी मीडिया को दिए इंटरव्यू कहा कि वह बस अपने दोस्त नसरुल्ला से मिलने आई है। शादी की सारी खबरें बिल्कुल गलत हैं। वह एक-दो दिन में भारत वापस आ जाएगी।

अंजू ने कहा, ‘इतने सालों में (नसरुल्ला को) जितना जाना, उससे भी अच्छा पाया है। यहां बहुत अच्छा माहौल है। बहुत अच्छे लोग हैं। लोग बहुत सारे मुद्दे बना रहे हैं। मैं अपने दोस्त के पास आई हूं। कोई कह रहा है कि सगाई कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि शादी कर रहे हैं। ये सब गलत है। मैं अपने दोस्त से मिलने आई हूं।’

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कैलोर में जन्मी अंजू पहले भी धर्म बदल चुकी है। अंजू पहले हिंदू थी। फिर उसने इसाई धर्म अपनाया था और प्रेमी अरविंद से शादी की थी। अंजू के मामा रोशन लाल वर्मा ने बताया कि उसने बहुत गलत कदम उठाया है। उसके बच्चे अभी बहुत छोटे हैं और उसे याद कर रहे हैं। पति भी परेशान हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments