नई दिल्ली। स्कूल-कॉलेज में छात्रों के पास से अक्सर टीचर द्वारा फोन ले लिया जाता है। छात्र इस बात से नाराज जरूर होते हैं, लेकिन क्लास खत्म होने के बाद टीचर छात्रों को उनका फोन वापस कर देते हैं। लेकिन अमेरिका में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक छात्रा टीचर द्वारा क्लास के दौरान फोन लेने से भड़क गई। इसके बाद छात्रा ने अपने टीचर पर मिर्ची स्प्रे छिड़क दिया। घटना पिछले हफ्ते नैशविले, टेनेसी के पास एंटिओक हाई स्कूल में घटी।
रिपोर्ट के अनुसार घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। साथ ही छात्रा के इस व्यवहार को लेकर लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। मूल रूप से वीडियो Reddit पर शेयर किया गया। वीडियो में पुरुष शिक्षक पर मिर्ची स्प्रे छिड़कने के बाद शिक्षक के साथ क्लास से बाहर छात्रा को निकलते हुए देखा जा सकता है। छात्रा शिक्षक का पीछा करते हुए क्लास से बाहर निकलती है और अपना फोन वापस मांगती है।



