Monday, April 20, 2026
No menu items!
Google search engine

चिकन ना लाने पर क्रोधित पति ने पत्नी को दी खौफनाक मौत

Spread the News

अलीगढ़। अलीगढ़ के मोहल्ला महबूबनगर इकरा लॉज गली -5 में चिकन ना लाने को लेकर पति और पत्नी के बीच में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, आसपास के इलाके के लोगों ने हत्यारे पति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची इलाका पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया और पति से जब पूछताछ की तो उसने अपनी पत्नी की हत्या करने का खुद खुलासा कर दिया।

जानकारी के मुताबिक थाना रोरावर क्षेत्र के मोहल्ला महबूबनगर गली नंबर 5 निवासी सगीर अपनी पत्नी गुड्डो 30 वर्षीय और 3 बच्चों के साथ रहता है। लेकिन आज पति-पत्नी में चिकन लाने को लेकर विवाद हो गया। सगीर ने अपनी पत्नी गुड्डो की गर्दन को चाकू से काटकर उसकी हत्या कर दी मृतका के बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों ने आरोपी पति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मृतका की बेटी ने सारा मंजर अपनी आँखों से देखा और उसने बताया कि मम्मी-पापा में चिकन को लेकर विवाद हुआ था। पापा ने मम्मी की गर्दन काट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्ची ने बताया कि पापा मम्मी को मारने के बाद भाग गए।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments