Saturday, November 21, 2026
No menu items!
Google search engine

शंभू बॉर्डर धरने में शामिल होने जा रहे किसानों के साथ हुआ हादसा, कई किसान घायल

Spread the News

पंजाब डेस्क, 7 दिसंबर। शंभू बॉर्डर पर किसान संघर्ष में शामिल होने जा रहे किसानों के साथ रास्ते में भयानक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में किसान मजदूर संघर्ष समिति के जिला नेता धन्ना सिंह लालू घुम्मन समेत आधा दर्जन किसान गंभीर रूप से घायल हो गये।

इस संबंध में जानकारी देते हुए किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता बलजीत सिंह बल्लू बाबा लंगाह ने बताया कि किसानों का यह जत्था झबल इलाके से शंभू बॉर्डर के लिए रवाना हुआ था, जो रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में कई किसान गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल किसानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी होते ही कांग्रेस नेता घायल किसानों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे और कहा कि सुख-दुख की हर घड़ी में वे किसानों के साथ खड़े हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments