Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
Google search engine

भोग से आ रहे 4 दोस्तों के साथ रास्ते में हुआ हादसा, एक की मौत, 3 गंभीर घायल

Spread the News

मानसा, 4 दिसंबर। यहां आज सुबह कार एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में चारों दोस्तों में से एक की मौत हो गई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी युवक भोग से लौट रहे थे।

मृतक की पहचान हरकीरत सिंह (20) निवासी टाहलिया के रूप में हुई है, जबकि अमृतपाल सिंह (18) निवासी गांव अक्कांवाली, अमरेंद्र सिंह (18) निवासी गांव बुढलाडा, नवजोत सिंह (18) निवासी गांव भम्मे कलां घायल हैं।

चारों दोस्त संगरूर जिले के रत्ता खेड़ा में भोग समारोह में शामिल होने के बाद बुढलाडा जा रहे थे, लेकिन डोडारा गांव के पास कार अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से टकरा गई, जिससे चारों युवक घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां हरकीरत सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments