लुधियाना, 4 दिसंबर। जगराओं में एक कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में महिला क्लर्क की मौत हो गई। वह स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रही थी। महिला की 2 बेटियां हैं, जिनके सिर से मां का साया उठ गया।
मृतक की पहचान तलवंडी मल्लीस निवासी दलजीत कौर (39) के रूप में हुई है। महिला शहर में जीएचजी अकादमी में क्लर्क के रूप में काम करती थी। महिला स्कूल से छुट्टी के बाद अपनी एक्टिवा पर घर जा रही थी।
जब वह गांव गालिब रोड पर पहुंची तो दूसरी ओर से आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार ने महिला की एक्टिवा को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लोग महिला को सरकारी अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे लुधियाना रेफर कर दिया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
सड़क हादसे का शिकार हुई महिला का पति भी उसी एकेडमी में टीचर है, लेकिन हादसे के वक्त महिला अपनी एक्टिवा पर अकेली जा रही थी। मृतक की दो बेटियां हैं।



