Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

अमृतसर : सैलून में युवक की गोली मारकर हत्या, कटिंग कराने आया था युवक

Spread the News

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के तुरंत बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब हत्यारों का सुराग ढूंढने के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। इसके साथ ही रात में एसएसपी ग्रामीण सतिंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे।

यह घटना अमृतसर के जंडियाला गुरु की है। मृतक की पहचान रवि निवासी जंडियाला गुरु के रूप में हुई है। रात करीब 8.45 बजे रवि जंडियाला के शेखपुरा इलाके में स्थित ब्रांड कट सैलून में कटिंग कराने गया था। यहां फायरिंग करने वाले 2 आरोपी पहले से ही दुकान में मौजूद थे। दोनों के हाथ में हथियार थे। आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। करीब 6 गोलियां चलीं। गोली चलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद आरोपी वहां से भागने में कामयाब हो गए।

कुछ ही मिनटों में पूरा सैलून खून से लथपथ हो गया। जिसके बाद सभी लोग रवि को अस्पताल ले गए लेकिन उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मौके पर पहुंचे एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि संभावना है कि हमलावर मृतक को पहले से जानते थे और उन्होंने फोन करके उसे बुलाया होगा। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हमलावरों का सुराग पाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

करीब 10 दिन पहले देर रात 12 बजे जंडियाला गुरु के मोहल्ला सतवाड़ में रामशरण बाबा निवासी मोहल्ला सतवाड़ की 5 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। जिस वक्त यह घटना घटी उस वक्त मृतक अपनी कार घर के बाहर खड़ी कर रहा था और उसकी बेटी भी उसके साथ थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments