Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

अमृतसर निवासी अनमोल सहोता संदिग्ध हालात में हुआ लापता- एक हफ्ता गुज़र जाने के बाद भी नहीं मिल रही कोई ख़बर

Spread the News

पिता डाक्टर बलविंदर कुमार सहोता ने प्रशासन से जल्द तलाश करने की लगाई गुहार- परिवार में छाया है ग़म का माोैल

अमृतसर। छेहरटा निवासी अनमोल सहोता (26) 15 फरवरी को दफतरी काम काज के लिए चंडीगड़ गया था परंतु वह काम काज मुकम्मल करने के बाद घर नहीं लोैटा। ओैर अचानक संदिग्ध हालात में वह लापता हो गया। घर वालों ने कई बार संपर्क करने के कोशिश की परंतु अनमोल का फोन बंद आता रहा। जिस के बाद अनमोल सहोता के पिता डाक्टर बलविंदर कुमार सहोता ओैर उनके परिवार वालों ने उन के साथ गये उनके साथियों से जानकारी लेने की कोशिश की परंतु किसी ने भी उनकी जानकारी ना होने की बात कह कर कुछ भी सहायता करने में असमर्था ज़ताई।

उसके बाद परिवार वालों ने अमृतसर एवं चंडीगढ़ के थानों में उस की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई लेकिन अभी तक अनमोल सहोता (26) का कोइ सुराग नहीं मिल पाया है। अनमोल के पिता डाक्टर बलविंदर कुमार सहोता (पंजाब स्टेट एगज़ेक्टिव मैंबर नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फरंट ) ने पुलिस प्रशासन के साथ साथ समूह लोगों से सहयोग की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments