नई दिल्ली। सांप ऐसा जीव होता है जिसे देखकर हर कोई डरता है। लोग उससे हमेशा ही दूर रहना चाहते हैं। कोई नहीं चाहता कि किसी का सामना सांप से हो। ऐसे में उसे घर में लाना, छूना या पकड़ना तो लोग सोच भी नहीं सकते। एक बार डस ले तो प्राण पखेरू उड़ाने के लिए काफी होता है। लेकिन एक बच्चा ऐसा है जो सांप को रस्सी की तरह खींचता हुआ दिखाई दिया तो लोगों की हालत खराब हो गई। सोशल मीडिया पर जांबाज बच्चे का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जहां एक छोटा बच्चा हाथ में सांप को इस तरह लेकर घूम रहा था। मानों वो या तो रस्सी हो या उसका कोई खिलौना जिसके साथ खेलना उसे बेहद पसंद है। बच्चा सांप की पूंछ पकड़कर मंदिर के अंदर घुसा, तो पूजा में मगन लोगों की हालत खराब हो गई।



