बिना भेदभाव के हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिएः राष्ट्रीय प्रधान माणिक अली

उन्होंने कहा कि कुरान में भी लिखा है कि हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए और आपसी संबंध बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अल्लाह का हुक्म मानकर हमारा समाज हमेशा बिना भेदभाव के लोगों की भलाई के लिए काम करता है और हर धर्म के मेले और त्योहार मनाए जाते हैं। इस अवसर पर बिंदर नेता, सुरजीत सिंह, हीरा सिंह, परमजीत सिंह, सर्बवीर सिंह बब्बू, समीर अली, राकेश कुमार, डॉ. आशु, कसम मल्लिक, मोहम्मद इकबाल, कासिम अंसारी, मोहम्मद फिरोज, अख्तर अली आदि मौजूद रहे।



