सूफ़ी गायक ममता जोशी एवं याक़ूब ने दिल फरेब आवाज़ों से श्रोताओं के दिलों को मोह लिया
डॉक्यूमेंट्री पेश कर ए आई आर के सुनेहरी इतिहास से भी अवाम को कराया गया अवगत
जालंधर। आज आकाशवाणी जालंधर की ओर से अपने प्रसारण के 75 साल पूरे करने के अवसर पर दूरदर्शन जालंधर के स्टूडियो में एक सभ्याचारक प्रोग्राम जश्न ए आकाशवाणी का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम में सूफ़ी गायक ममता जोशी एवं याक़ूब ने अपनी आवाज़ों से श्रोताओं को मोह लिया। प्रोग्राम का आगाज़ राज्य सभा मेंबर संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने शमां रोशन कर के किया। आकाशवाणी जालंधर के कलाकारों ने इस केंद्र के हरमन प्यारे देहाती प्रोग्राम की एक झलक पेश की।
अंत में केंद्र में कार्यरत महिलाओं ने गिद्धा द्वारा अपनी खुशी प्रकट की। इस मौके पर आकाशवाणी जालंधर को सेवाएं देने के लिए रिटायर हो चुके कई कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। आकाशवाणी जालंधर के सुनहरी इतिहास को दर्शाती डॉक्यूमेंट्री ने श्रोताओं को पिछले 75 सालों को से कराई। डॉक्यूमेंट्री में बताया गया की केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन आते प्रसार भारती के प्रमुख अंग आकाशवाणी का जालंधर केंद्र पंजाबी सभ्याचारक इतिहास के एक प्रमुख चिन्ह है।
इस केंद्र ने नामवर् लेखक एवं प्रसारक करतार सिंह दुग्गल की अगुवाई में 16 मई 1948 को प्रसारण आरंभ किया। अनगिनत कलाकारों एवं लेखकों को जन्म दिया। पंजाबी के कई प्रसिद्ध कलाकारों ने आकाशवाणी जालंधर द्वारा अपने करियर को बुलंदियों तक पहुंचाया। लाल चंद, यमला जट्ट, बीबी नूरा, अजीत कौर, सुरिंदर कौर, प्रकाश कौर, मुहम्मद सदीक़, कुलदीप मानक, पूरन चंद – प्यारे लाल गुरु की वडाली, जगमोहन कौर , नरिंदर बीबा, गुरमीत बावा, सुरिंदर छिंदा, सरदूल सिकंदर, हंस राज राज जैसे मशहूर कलाकार इस केंद्र का हिस्सा रहे।
केंद्र के प्रोग्राम मुखी परमजीत सिंह ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि इस केंद्र से प्रसारित होने वाले दिहाती प्रोग्राम ने किसानो को आम भाषा में तकनीकें सिखा कर विज्ञानक खेती की ओर प्रेरित किया। औरतों, बच्चों, नौजवानों, बुज़ुर्गों, और फौजियों के लिए चलते प्रोग्रामों ने समाज के हर वर्ग को देश की तरक़्क़ी में योगदान डालने के लिए उत्साहित किया। आकाशवाणी जालंधर के इंजीनियरिंग मुखी गुरनाम सिंह ने दर्शकों ने एवं श्रोताओं का शुक्रिया अदा किया। दूरदर्शन जालंधर के मुखी रजिंद्र कुमार जारंगल एवं प्रोग्राम मुखी अनूप खजूरिया भी इस अवसर पर मौजूद रहे।ज़िक्र योग है की मंच का संचालन बीरिंदर सिंह और पूनम लगाह ने किया।




