जालंधर। अकाली दल बादल जालंधर ज़िमनी चुनाव की सीट से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। सुखबीर बादल ने आज प्रेस कांफ्रेंस की। वैसे उन्होंने कल ही कहा था कि वह 8 अप्रैल को दोपहर 12 बजे के बाद प्रत्याशी की घोषणा करेंगे, लेकिन उन्होंने अभी तक नाम का ऐलान नहीं किया है।
अकाली दल लोकसभा जालंधर ज़िमनी चुनाव के लिए अकाली-बसपा गठबंधन का उम्मीदवार होगा। यह घोषणा शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज यहां प्रेस क्लब में बात करते हुए की। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के नेतृत्व ने अपने-अपने कार्यकर्ताओं की सलाह से तय किया है कि इस उपचुनाव में अकाली दल का उम्मीदवार खड़ा किया जाए।
उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता अपने साझा उम्मीदवार को जिताने के लिए दिन-रात एक कर देंगे और जल्द ही दोनों पार्टियों के बड़े नेता चुनाव प्रचार के लिए जालंधर पहुंचेंगे। अकाली दल के उम्मीदवार के बारे में पूछे जाने पर सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पार्टी उम्मीदवार की घोषणा जल्द की जाएगी।
इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी पंजाब के प्रभारी रणधीर सिंह बनिवाल ने कहा कि पार्टी सुमरिमो बहन मायावती ने तय किया है कि पार्टी ने कभी ज़िमनी चुनाव नहीं लड़ा है, इसलिए जालंधर ज़िमनी चुनाव में अकाली दल का प्रत्याशी उतरेगा।



