Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine

विदेशी फंडिंग में एजेंसियों का फोकस पॉइंट पर- अमृतपाल को 28 खातों से 5 करोड़ से ज्यादा रकम गई भेजी

Spread the News

अमृतसर। वारिस पंजाब दे के चीफ और खालिस्तान सपोर्टर अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस अभी भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। अमृतपाल के लिए चल रहे ऑपरेशन का आज छठा दिन है। अमृतपाल की नई तस्वीर सामने आई है, इसमें वह बाइक को एक ठेले पर रखकर ले जाता नजर आ रहा है।

पुलिस और खुफिया एजेंसियों को जांच के दौरान पता चला कि अमृतपाल को 158 विदेशी खातों से फंडिंग की जा रही थी। इनमें से 28 खातों से 5 करोड़ से ज्यादा की रकम भेजी गई थी। इन खातों का संबंध पंजाब के माझा और मालवा से है। अमृतसर, तरनतारन, बटाला, गुरदासपुर, जालंधर, नवांशहर, कपूरथला और फगवाड़ा के खातों का संबंध अमृतपाल से मिला है। पंजाब के पड़ोसी राज्यों के अलावा उत्तराखंड में भी अमृतपाल के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। गुरुघरों की भी जांच की जा रही है।

विदेशी फंडिंग में एजेंसियों का फोकस पॉइंट पर
1. देश में खोले गए खातों के दस्तावेज की जांच होगी।
2. खाता कब खोला गया, पहला ट्रांजैक्शन कब हुआ, विदेशों से रकम कब आई।
3. किन-किन देशों से पैसे आए। जब रकम आई तो आगे कहां ट्रांजैक्शन हुआ।
4. खाते किसके नाम पर खोले गए, क्या वही खाता ऑपरेट करता था या अमृतपाल की संस्था का कोई मेंबर।
5. वारिस पंजाब दे और आनंदपुर खालसा फोर्स के मेंबर्स की संपत्तियों की भी जांच की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments