दुर्ग्याणा मंदिर के कपाट बंद करने का कहा- रिफ्रेंडम के बाद हरिद्वार-ग्वालियर करवाएगा हमला
अमृतसर 22 जनवरी। जानकारी के मुताबिक खालिस्तानी आतंकी व सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने आज राम लल्ला के प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हिंदू मंदिरों पर हमलों की धमकी दे दी है। आतंकी पन्नू ने अमृतसर के दुर्ग्याणा तीर्थ स्थल को नुकसान पहुंचाने और 26 जनवरी के बाद भारत में रिफ्रेंडम के नाम पर लोगों को गुमराह कर हरिद्वार व ग्वालियर को निशाना बनाने की धमकी दी है। आतंकी पन्नू ने सुबह अपना नया वीडियो जारी कर ये धमकी दी है।



