जालंधर। कब्रिस्तान की चारदीवारी के काम को कुछ शरारती व्यक्तियों ने रुकवाया माननीय मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवंत सिंह मान जी और माननीय डी जी पी साहब से पंजाब के मुसलमानों की गुजारिश है। उन पर जल्द कार्रवाई करें नहीं तो संघर्ष के लिए हम मजबूर होंगे।
किसी भी धार्मिक काम को रुकवाने की किसी को अनुमति नहीं। यह हमारे मुल्क का संविधान कहता है। आम आदमी पार्टी के सीनियर मुस्लिम नेता ने कहा कि ऐसे धार्मिक कामों में जो शरारती व्यक्ति रुकावट पैदा करते हैं उनके पीछे जो भी सियासी कट्टर पंक्तियां ताकते हैं।
उनकी उच्च सत्र पर जांच करवा कर उन पर बनती हुई कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि हमारे पंजाब में हमारे भाईचारे को कोई भी खराब ना कर सके। साथ ही अकबर अली ने पंजाब के सभी मुस्लिम भाईचारो से अपील की कि किसी भी तरीके की कोई गैर कानूनी बात ना कहीं जाए क्योंकि हम लोग अमनपसंद एवम् संविधान को मानने वाले हैं और हमें पूरा यकीन है कि शरारती तत्वों के खिलाफ जरूर कार्रवाई होगी।



