Tuesday, April 14, 2026
No menu items!
Google search engine

अबोहर : सालासर धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रक का टायर फटा, पलटने से 15 लोग गंभीर रूप से घायल

Spread the News

अबोहर। फाज़िल्का ज़िले के अरनीवाला गांव से सालासर धाम जा रहे 50 श्रद्धालुओं का ट्रक पल्लू के पास टायर फटने से पलट गया। हादसे में 13 तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें राजस्थान में डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अबोहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से 2 तीर्थयात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार श्री हनुमान मंदिर अरनीवाला के प्रधान सेवक जगदीश सचदेवा करीब 50 सेवकों को ट्रक में भरकर सालासर धाम के 7वें भंडारे के लिए राशन सामग्री  समेत लेकर जा रहे थे। रात करीब दो बजे जब यह ट्रक राजस्थान के पल्लू के पास पहुंचा तो अचानक टायर फटने से ट्रक सड़क पर पलट गया, जिससे करीब 13 तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

जबकि कुछ को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए पल्लू सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मामूली हालत में उन्हें अबोहर सिविल अस्पताल भेज दिया गया। सूचना मिलते ही अबोहर की समाजसेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति के अध्यक्ष राजू चराया व उनकी टीम स्वास्थ्य कर्मियों सहित इलाज में जुट गई।

इस हादसे में अरनीवाला वासी लवली, प्रदीप कौर, हरप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, रमेश कुमार, कश्मीर कौर, कुलदीप सिंह, सुखदेव सिंह, दीपू, सुखप्रीत, परमजीत कौर, चिमन सिंह व छिंदरपाल घायल हो गए। इनमें कश्मीर कौर और कुलदीप सिंह की हालत गंभीर होने पर फरीदकोट रेफर कर दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments