Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

2 साल पहले अमेरिका गए युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Spread the News

पठानकोट, 18 अक्टूबर | अक्सर युवा घर के हालात सुधारने के लिए विदेश जाते हैं और विदेश जाने का चलन पंजाब में सबसे ज्यादा देखा जाता है, लेकिन परिवार को तब झटका लगता है जब वहां जाकर युवा किसी दुर्घटना का शिकार हो जाता है ऐसा ही कुछ देखने को मिला जिला पठानकोट के विधानसभा क्षेत्र भोआ में, जहां से करीब 2 साल पहले अमेरिका गए गांव सुंडीसारी के एक युवक की वहां रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए परिवार ने बताया कि उनका 40 वर्षीय बेटा अमनदीप सिंह करीब दो साल पहले अमेरिका में काम करने गया था, लेकिन वहां उसके साथ यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। उन्होंने बताया कि युवक घर में अकेला कमाने वाला था, जिसके साथ पूरा परिवार रहता था। जवान बेटे की मौत से परिवार में शोक की लहर है।

उन्होंने बताया कि मृतक की एक 9 साल की बेटी और 2 साल का बेटा है। मासूम बच्चों को नहीं पता कि उनके सिर से पिता का साया उठ गया है। इस मौके पर उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि उनके बेटे का शव घर लाया जाए ताकि परिवार उसका अंतिम संस्कार कर सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments