Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

मामूली बहस ने ले लिया भयानक रूप! पिता-पुत्र ने मिल धारदार हथियार से किया भाई का कत्ल

Spread the News

होशियारपुर, 18 अक्टूबर | होशियारपुर-फगवाड़ा रोड पर स्थित रिहाना कलां गांव में गुरुवार रात पिता-पुत्र ने अपने भाई की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, रंजिश के चलते रिश्ते में भाई लगने वाले शख्स की उसके भाई और भतीजे ने मिलकर हत्या कर दी।

मृतक की पहचान हरभजन सिंह उर्फ ​​बागा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, पुरानी रंजिश के चलते गुरुवार की रात दोनों के बीच मामूली बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया, झगड़ा इतना बढ़ गया कि खूनी खेल में तब्दील हो गया। जिसके बाद पिता-पुत्र ने मिलकर हरभजन सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल हालत में जब बागा को अस्पताल ले जाया जा रहा था तो रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक इस मारपीट में एक और शख्स घायल हो गया है, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल की पहचान बिल्ला के रूप में हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments