Thursday, June 11, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना में नग्न हालत में मिला महिला का शव: बुरी तरह से जला हुआ है चेहरा; चादर में लपेट रोड किनारे फेंका

Spread the News

लुधियाना, 31 जनवरी| लुधियाना में लाडोवाल से साउथ सिटी के रास्ते पर देर शाम एक महिला का शव नग्न हालत में चादर से लिपटा मिला। महिला का चेहरा बुरी तरह से जला हुआ है। शरीर पर जांघ से छाती तक सिर्फ अंडर गारमेंट्स है। कपड़े न होने और चेहरा जला होने के कारण आस-पास के इलाकों में भी सनसनी फैल गई है। महिला की उम्र करीब 25 वर्ष लग रही है।

राहगीर देख मचाया शोर

सड़क से गुजर रहे किसी राहगीर ने महिला को चादर में नग्न हालत में लिपटा देखा तो उसने तुरंत नजदीकी किसी गांव बग्गा कलां​​​​​​ के सरपंच को सूचित किया। मौके पर आस-पास के लोग एकत्र हुए। इसके बाद थाना लाडोवाल की पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर पहुंच पुलिस ने शव की पहचान करने की काफी कोशिश की, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस ने शव को पहचान करवाने के लिए देर रात सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है।

SHO लवदीप सिंह बोले…
थाना लाडोवाल के SHO लवदीप सिंह ने कहा कि थाना में नजदीकी किसी गांव के सरपंच ने उन्हें फोन पर सूचित किया कि एक महिला का शव चादर में लिपटा हुआ साउथ सिटी पुल किनारे पड़ा है। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो देखा कि महिला का चेहरे से बुरी तरह जला हुआ लग रहा है। उसकी जांघ से छाती तक कपड़े भी नहीं हैं।

फिलहाल मामला अभी संदिग्ध है। घटना स्थल से कुछ क्लू फोरेंसिक जांच में भेजे जाएंगे। आस-पास के सीसीटीवी भी चैक करवाए जा रहे है। शव की हालत से लग रहा है कि महिला के शरीर पर भी कोई पदार्थ डाला गया है। परिजनों का पता चलने के लिए बाद पोस्टमॉर्टम करवा शव उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा। इस मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments