ग्रुरूग्राम। पूर्वांचल जन कल्याण संघ मारुति कुंज के सदस्यों की बैठक नवनिर्मित पूर्वांचल भवन, वाटिका कुंज में श्री पीके सिंह जी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें स्वतंत्रता दिवस एवं अखण्ड अष्टयाम का आयोजन पर विचार किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों के सामने अखण्ड अष्टयाम का प्रस्ताव रखा। सभी उपस्थित सद्स्यों ने इसका समर्थन किया एवम् यह निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद 24 घंटों का अखण्ड अष्टयाम का भव्य आयोजन 19 अगस्त से 20 अगस्त 2023 तक किया जाए। साथ ही समापन के बाद राम विवाह एवम अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जायेगा।
पूर्वांचल जन कल्याण संघ मारुति कुंज के अध्यक्ष विनोद कुमार ने समाजसेवी ईं.आर के जायसवाल से बातचीत में बताया कि पूर्वांचल भवन वाटिका कुंज निर्माण सामूहिक सहयोग से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पूर्वान्चल समाज के सभी वर्ग के लोगों के लिए पाररिवारीक व समाजिक कार्यक्रम के उद्देश्य से किया जा रहा है और इसमें अतिथियों को सुविधाजनक ठहरने का भी व्यवस्था होगा। भवन निर्माण का अनुमानित लागत लगभग डेढ़ करोड़ है और अभी भवन का पहली छत कि ढलाई कम समय में पूरी कर ली गई है और शीघ्र ही भवन का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
बैठक में सभी सदस्यों ने पूर्वांचल भवन की प्रगति पर खुशी जाहिर किया एवम् सामूहिक रूप से कहा कि इतने कम समय में पूर्वांचल भवन का पहली छत के निर्माण कार्य पूरा कर लेना अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। साथ ही पूर्वांचल भवन के लिए भूमि खरीद प्रक्रिया व भवन के निर्माण में सहयोग के लिए सभी दाताओं एवं सहयोगियों को सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से धन्यवाद दिया। बैठक में अध्यक्ष विनोद कुमार, महासचिव एसपी साह, कोषाध्यक्ष रामप्रकाश यादव, उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा एवं धनंजय कुमार, सचिव अभय कुमार, सांस्कृतिक सचिव सुजीत चौधरी, संगठन सचिव सुभाष सिंह, सह कोषाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, निगरानी समिति अध्यक्ष दामोदर प्रसाद, निगरानी समिति सदस्य पीके सिंह, जितेंद्र सिंह बाबा, घनश्याम सिंह, सुभाष सहनी, बृजेश शर्मा, आरके झा, राजीव सिंह, आनंद सिंह, दिग्विजय सिंह, अजय कुमार, बिजय प्रसाद, अर्जुन कुमार, उज्ज्वल मिश्रा, चंद्रशेखर शर्मा आदि उपस्थित थे।
संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सभा में उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में हम सभी ऐसे ही सामूहिक रूप से समाज के साथ खड़े हो कर एक दूसरे के लिए सूख दुःख में सहायक बनेंगे और समाज के लिए एक मिसाल देंगे।



