Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

33 बच्चों से भरी नाव पानी में डूबी , 16 बच्चे लापता

Spread the News

बिहार, 14 सितम्बर। मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुजफ्फरपुर में एक बड़ा नाव हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक नाव पर 33 बच्चे सवार थे।

जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर के गायघाट के बेनीबाद ओपी क्षेत्र के मधुपट्टी घाट पर नाव दुर्घटना के दौरान 16 बच्चे लापता हो गए हैं, जिनकी तलाश जारी है और 17 बच्चों को बाहर निकाल लिया गया है। जानकारी के मुताबिक नाव पर 33 बच्चे सवार थे।

इस घटना के बाद मौके पर हंगामा मच गया। मौके पर तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि नाव पर करीब 33 बच्चे सवार थे, जिनमें से 17 बच्चों को बाहर निकाल लिया गया है, जबकि 16 बच्चे अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मुजफ्फरपुर दौरे पर हैं। ऐसे में उनके दौरे के दौरान मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा हो गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments