Saturday, June 13, 2026
No menu items!
Google search engine

गवर्नर पुरोहित से मीटिंग बेनतीजा होने के बाद मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर किसानों ने लगाया पक्का मोर्चा

Spread the News

चंडीगढ़। पंजाब के हजारों किसान आज किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में मोर्चा लगाने के लिए चंडीगढ़ आ रहे हैं। इस बारे में किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मीटिंग के बाद स्थिति स्पष्ट की थी। हजारों की संख्या में किसानों का मोर्चा 22 अगस्त से लग जाएगा। चंडीगढ़ पुलिस-प्रशासन किसानों से बातचीत कर उनके विरोध प्रदर्शन को टालने के प्रयास में लगा है,लेकिन प्रशासन को अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है, क्योंकि विशेष तौर पर किसानों की मांगें केंद्र सरकार से हैं। चंडीगढ़ में 2 मुख्यमंत्री और पंजाब गवर्नर बैठते हैं, इस कारण किसान चंडीगढ़ मोर्चा लगाएंगे।

पंजाब गवर्नर से मीटिंग में नहीं बनी सहमति
पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने भी किसानों द्वारा मोर्चा नहीं लगाने के लिए मनाने के लिए उनसे मीटिंग की। 20 अगस्त को काफी समय तक उनकी किसानों के साथ मीटिंग हुई, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह बैठक बेनतीजा रही।

कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा फरवरी 2023 से सिख कैदियों की रिहाई के लिए मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर पक्का मोर्चा लगाया गया है। यह मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी पहुंचा है। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को मोर्चा उठाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार द्वारा चुनाव नजदीक होने के चलते कार्रवाई नहीं किए जाने पर भी हाईकोर्ट द्वारा तल्ख टिप्पणी की गई। यदि राज्य सरकार मोर्चा उठाने के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं करती तो हाईकोर्ट द्वारा सख्त आदेश भी जारी किए जा सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments