अमृतसर। 7वीं बार अमृतसर के डी.सी.पी परमिंदर सिंह भंडाल को कोमेडेश्न अवॉर्ड मिलने पर आज आल मुस्लिम वैलफेयर सोसाइटी द्वारा अध्यक्ष माणिक अली, उपाध्यक्ष खुर्शीद अहमद और महासचिव मौलाना शाह आलम के नेतृत्व में विशेष तौर पर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डी.सी.पी भंडाल ने कहा कि पंजाब पुलिस सभी धर्मों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि वे बहुत भाग्यशाली हैं कि उन्हें गुरु की पवित्र नगरी में सेवा करने का अवसर मिला है। इस अवसर पर भाजपा के महासचिव संजीव कुमार, सैकटरी दिलशाद आलम, जिला उपाध्यक्ष कासिम मलिक, ठेकेदार समीम अहमद, मोहम्मद यूनुस, अरुण आदि उपस्थित थे।




