Thursday, June 11, 2026
No menu items!
Google search engine

चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर को केंद्र 15 को करेगा सम्मानित- 7 वर्षीय बच्ची के दुष्कर्मी को दिलवाई थी फांसी

Spread the News

चंडीगढ़। पंजाब कैडर की आईपीएस अधिकारी और चंडीगढ़ की वर्तमान एसएसपी कंवरदीप कौर को ‘एक्सीलेंस इन इनेस्टीगेशन’ (सर्वश्रेष्ठ जांच) के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। सीबीआई समेत विभिन्न राज्यों के पुलिस बलों के 140 जूनियर और सीनियर अधिकारियों को सम्मान देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची में पंजाब से आईपीएस अधिकारी कंवरदीप कौर और डीएसपी दलबीर का नाम शामिल किया गया है।

कंवरदीप कौर को 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाले दरिंदे को 11 माह के भीतर फांसी की सजा दिलाने और डीएसपी दलबीर सिंह को मोगा में बेअदबी मामले में आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने के लिए चयनित किया गया है। ये दुष्कर्म मामला मार्च 2021 का ​है, तब कंवरदीप कपूरथला की एसएसपी थीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments