Thursday, June 11, 2026
No menu items!
Google search engine

दुकान में घुसकर मेडिकल स्टोर मालिक का अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से किया कतल

Spread the News

पटियाला। पंजाब के पटियाला जिले में थाना सिटी राजपुरा इलाके में मेडिकल स्टोर के मालिक का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया हे। हत्या करने वालों ने स्टोर के मालिक के सिर पर तेजधार हथियारों से हमला किया, जिस वजह से उनकी मौत हुई। राजपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया।

मरने वाले मेडिकल स्टोर के मालिक की पहचान डॉक्टर दिनेश कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल हत्या करने के कारण पता नहीं चल पाए हैं, लेकिन परिजनों ने रंजिशन हत्या किए जाने का शक जताया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

मौके पर ही दिनेश ने दम तोड़ दिया
थाना सिटी राजपुरा इंचार्ज राजेश मल्होत्रा ने बताया कि राजपुरा स्थित गुरु अंगद देव कॉलोनी की मेडिकल दुकान के मालिक को अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से हमला करके मार दिया। दिनेश कुमार रात को अपनी दुकान पर बैठे हुए थे कि अचानक हमला हो गया, जिस वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments