करतारपुर। जानकारी के अनुसार 9 अगस्त के किए गए पंजाब बंद को सलमानी जमाअत के साथ साथ समाज के सभी वर्गों का पूर्ण समर्थन मिला। शांतिपूर्ण किए गए बंद में सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पंजाब के लोगों ने शांतिपूर्ण बंद कर अपनी इंसानियत एकता व भाईचारे का सबूत दिया। मणिपुर में हो रहे दंगों व हरियाणा के नूंह व मेवात जैसे हालात के विरुद्ध सभी ने एकजुटता दिखाई और इंसानियत व शांति का पैगाम देने के लिए पंजाब बंद को सफल बनाया।
इस मौके पर विजय कुमार बब्बू, ऑल इंडिया जमाते सलमानी बिरादरी के पंजाब प्रधान अयूब सलमानी, राष्ट्रीय महासचिव आकिब जावेद सलमानी, पंजाब महासचिव इमरान मेहताब सलमानी व जिम्मेदार साथी मौजूद रहे।




