Monday, September 28, 2026
No menu items!
Google search engine

अब आसमान से रखी जाएगी नज़र, ड्रोन रोकेंगे गैर-कानूनी माइनिंग

Spread the News

रोपड़। पंजाब में अवैध खनन पर आसमान से नज़र रखी जाएगी। सरकार इसके लिए ड्रोन का इस्तेमाल करेगी। पायलट प्रोजेक्ट रूपनगर से शुरू होगा। खनन मंत्री गुरमीत सिंह हेयर ने इस संबंध में अधिकारियों को आदेश दिए। साथ ही अधिकारियों को 13 जनतक माइनिंग साइटों और 67 कर्मशियल को जल्द शुरू करने का आदेश दिया गया है। जिसके बाद लोगों को साढ़े पांच रुपये प्रति घन फीट की दर से रेत दी जाएगी।

ड्रोन द्वारा रखी जाएगी नज़र

बैठक में गैर-कानूनी माइनिंग रोकने पर चर्चा की गयी। जिसके बाद माइनिंग मंत्री ने निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करने का आदेश जारी किया है। बैठक में 67 व्यावसायिक खदानों के साथ 40 क्लस्टर शुरू करने की मंजूरी दी गयी। जो मानसून सत्र तक पूरा हो जाएगा।

13 नई सार्वजनिक खदानें शुरू करने की तैयारी

बता दें कि नीलाम किए गए क्लस्टरों में से 32 क्लस्टरों के लिए बोलियां लगाई जा चुकी हैं। इसके साथ ही 13 नये सार्वजनिक कुओं को भी जल्द शुरू करने की तैयारी है।

चेक पोस्टों पर हाईटेक कैमरे लगाए जाएंगे

गैर-कानूनी माइनिंग को रोकने के लिए अब सभी चेक पोस्ट पर हाईटेक कैमरे लगाए जा रहे हैं। ये कैमरे हाई रैजोल्यूशन वाले होंगे। रात में गाड़ी का नंबर नोट कर सकेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments