Monday, August 3, 2026
No menu items!
Google search engine

पति ने जमीन बेचकर पढ़ाया, लेखपाल बनते ही पत्नी ने मांगा तलाक

Spread the News

बाराबंकी।  उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से भी एसडीएम ज्योति मौर्या जैसा एक मामला सामने आया है। यहां पर शादी के बाद पढ़ लिखकर लेखपाल बनी एक महिला ने अपने किसान पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कोर्ट में तलाक का मुकदमा दाखिल कर दिया। पारिवारिक न्यायालय कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई करते हुए पत्नी की तरफ से दाखिल तलाक के मुकदमे को आधारहीन पाते हुए खारिज कर दिया।

पति के अनुसार पढ़ने में रुचि को देखते हुए उसे अपनी पत्नी को पढ़ाया लिखाया। इस दौरान उसको अपनी जमीन भी बेचनी पड़ी, जिसके बाद उसका चयन लेखपाल पद पर हो गया। चयन होने के कुछ दिन बाद उसने पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तलाक का मुकदमा दाखिल कर दिया और इसे न्यायालय ने खारिज कर दिया है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments