चंडीगढ़। भाखड़ा बांध में जलस्तर बढ़ने की खबरों के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लोगों से कहा कि भाखड़ा बांध से कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि भाखड़ा खतरे के निशान से काफी नीचे है। तो चिंता मत करो। सरकार को जनता की चिंता है।
मुख्यमंत्री आज नंगल व भाखड़ा बांध के अधिकारियों से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारी बारिश और बाढ़ के कारण पंजाब में अब तक एक हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने नदियों व नहरों की सफाई नहीं की। नालियों की भी सफाई की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को यह भी आश्वासन दिया कि सरकार उनके साथ है, वे चिंता न करें।



