Tuesday, August 4, 2026
No menu items!
Google search engine

अमृतसर : शराब पीकर दोस्त के साथ स्टंट कर रही थी लड़की, तेज़ रफ्तार बाइक ग्रिल से जा टकराई, धड़ से सिर अलग

Spread the News

अमृतसर। छेहरटा के अधीन आते क्षेत्र दाना मंडी नारायणगढ़ के पास तेज रफ्तार बाइक चला रही एक लड़की ग्रिल से टकरा गई, जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया। पीछे बैठा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों शराब के नशे में थे। लड़की बाइक चलाकर स्टंट कर रही थी। इसी स्टंट की वजह से उनकी जान चली गई।

घटना रात करीब डेढ़ बजे की है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, इस घटना में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसका एक पैर टूट गया है। पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई है और मामले का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान गुमानपुरा निवासी पलकप्रीत कौर के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। छेहर्टा थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अब तक की जांच में पता चला है कि दोनों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था।

हादसे में घायल हुए गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह अपने टीचर को छोड़ने जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी आंख लग गई। पलक ने पहले से ही शराब पी हुई थी। उस्ताद को छोड़ने के बाद वह वापस आते समय बाइक चलाने की जिद करने लगी। बाइक संभालते ही वह स्टंट करने लगी और तेज रफ्तार बाइक एक तेज ग्रिल से टकरा गई और मौके पर ही उसकी बाइक उसके धड़ से अलग हो गई। गुरप्रीत ने बताया कि उसका पैर भी टूट गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments