Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर : कुत्ते के साथ घर से निकली लड़की को लड़कों ने लगाया नशीला इंजेक्शन , शोर मचाने पर पकड़े गए दो युवक

Spread the News

जालंधर। शहर में नशेड़ियों की शर्मनाक हरकत सामने आई है। स्लम एरिया में पड़ने वाले जनक नगर में अपने कुत्ते को घुमा रही एक लड़की को कुछ नशेड़ी युवकों ने पकड़ लिया और जबरन नशीला इंजेक्शन लगा दिया। जब लड़की उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची तो वह काफी डरी हुई थी। परिजनों के पूछने पर उसने पूरी कहानी बताई।

गांव के लोगों ने दो नशेड़ी युवकों को घेर कर पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। जनक नगर के निवासियों ने बताया कि यहां की हालत बहुत खराब है। ऑटो में सवार होकर 10-10 या 12-12 की टोली में युवक आते हैं और खुलेआम सफेद नशे का सेवन करते हैं। उन्होंने कई बार पुलिस को भी सूचना दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़ित लड़की ने बताया कि नशेड़ियों में से एक ने उसकी बांह मरोड़ दी और दूसरे ने उसकी बांह में इंजेक्शन लगा दिया। दोनों के मुंह बंधे हुए थे। बड़ी मुश्किल से लड़की उनके चंगुल से निकली। लोगों का कहना है कि जिस तरह से उन्होंने लड़की को नशे का इंजेक्शन लगाया, उससे लग रहा था कि वे उसका अपहरण कर उसे ले जाना चाहते थे।

परिजनों ने बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में बच्ची का ब्लड सैंपल लिया गया है। मोहल्ला निवासियों का कहना है कि नशे के कारण उनका घर से निकलना मुश्किल हो गया है। अगर कोई उन्हें रोकने की कोशिश करता है तो वे मारने के लिए दौड़ पड़ते हैं। घरों के शीशे भी तोड़ देते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments