अमृतसर। श्री करतारपुर कॉरिडोर में भारी बारिश के कारण ओवरफ्लो होकर रावी नदी का पानी भरने से श्री करतापुर साहिब की यात्रा बंद कर दी गई थी। तीर्थयात्रा को गुरुवार को बंद कर दिया गया था, लेकिन पाक सरकार ने इसे दोबारा शुरू करने की अपील की है। वहीं श्री करतारपुर साहिब के हेड ग्रंथी ने वीडियो जारी करके सामान्य हालातों के बारे में भी बताया है। करतारपुर कॉरिडोर का प्रबंधन करने वाली परियोजना प्रबंधन इकाई के उप सचिव राणा तारिक ने बीती शाम बताया कि पाकिस्तान की ओर करतारपुर कॉरिडोर में बाढ़ या बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। उन्होंने भारतीय पक्ष से तीर्थयात्रा को तुरंत फिर से शुरू करने का आग्रह किया है।
जीरो लाइन पर वर्तमान में सब सामान्य
एक वीडियो संदेश में गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के मुख्य ग्रंथी गोबिंद सिंह ने कहा कि कुछ दिन पहले रावी नदी में बाढ़ आ गई थी और पानी कुछ घंटों में ही उतर गया था। तब से जलस्तर काफी कम हो गया है और वर्तमान में जीरो लाइन पर सब समान्य है। उन्होंने मांग की है कि श्रद्धालुओं को उनके समय अनुसार पाक आने की अनुमति दी जाए। जीरो लाइन पर बस, इलेक्ट्रिक कार्ट, सुरक्षा टुकड़ियां सब तैयार हैं और गुरुघर भी श्रद्धालुओं का



